Sunday, October 10, 2010

खुशनसीब


क्या बनाने आये थे और क्या बना बैठे?
मज्हबो की लड़ाई मे,खुद को उलझा बैठे
हम से तो खुशनसीब वो परिंदे निकले
जो कभी मंदिर पे जा बैठे,तो कभी मस्जिद पे जा बैठे

Friday, September 17, 2010

हे इश्क!तू फिर आ गया ....


जाते हुए कदम मेरे ठिठक से गए है,
न जाने किसकी नज़र ने,मेरी नज़र को,संभलने से रोका हैं|
यूहि कब से खामोश सा खड़ा हूँ,एक ही जगह पर,
न जाने कौन हैं वो,जिसने आगे बढने से रोका हैं||

वो खुले बालों की,लटों मे से दिखती,शर्मीली सी हंसी
क्या यह वो तो नहीं,जिसने दो पल को,मेरे दिल को,धडकने से रोका हैं|
समज ही नहीं पा रहा की क्या हुआ ?
हकीक़त हैं या सिर्फ नजरो का धोखा हैं||
उसकी उन झुकी नज़रों ने,तो गज़ब का कहर ढहाया
बेसुध हूँ,बैचैन खड़ा हूँ
न बचा हूँ,न बचने का मौका हैं,
हे इश्क!तू फिर आ गया
हद करता हैं,न कभी खुद रुका हैं,न कभी मुझको रोका हैं

आसूँ




कोई मेरे अपनों से बिछड़ने को भी लिख देता,
अगर उन्हें मेरी फिक्र होती|
पर कभी किसी ने उन्हें ग़म बताया,
और किसी ने बोला मोती||

Thursday, September 16, 2010

प्यार को प्यार ही रहने दो,कोई नाम ना दो!


प्यार को प्यार ही रहने दो,कोई नाम ना दो!
आँखों से पी ली हैं थोड़ी,लबों को अब जाम ना दो,
उनको देखते ही यकीन हो उठता हैं,की मैं वो ना रहा|
दिल तो बच्चा हैं,उसे इलज़ाम ना दो|
प्यार को प्यार ही रहने दो,कोई नाम ना दो...

रिश्तों के मायने क्या हैं?यह तो मालूम नहीं
तुम अपने लरजते लबो से,इन लफ्जों को,नए आयाम ना दो|
यह दिल जो चाहता हैं उसे वोही करने दो,
नादान हैं,सिर्फ प्यार करता हैं,इसे कोई दूजा काम ना दो|
प्यार को प्यार ही रहने दो,कोई नाम ना दो...

हर धड़कन मुझे तेरे होने का एहसास देती हैं,
इस नब्ज़ को चलने दो,आराम ना दो|
शुरुवात ही इतनी खूबसूरत हैं,के दिल मेरा भरता नहीं,
रहने दो इसी हालत में,अभी कोई मुकाम ना दो |
प्यार को प्यार ही रहने दो,कोई नाम ना दो
नाम ना दो.....

Saturday, September 11, 2010

आँखें भी होती हैं दिल की जुबान !!


---------------------------------------------------

न जाने उन्हें कैसे मालूम हुआ ,की दिल में क्या हैं?
हम ने तो आँखों से कहा था,खामोश रहना!

---------------------------------------------------

Monday, September 6, 2010

मेरी कलम से....

-------------------------------------------------------------------------------


~आशिकी~
लोग हमेशा कहते हैं..
परवाने की चाहत हैं,
शमाँ पर मिट जाने की|
पर यह बेदर्द क्या समझेंगे,
उस आशिकी को ??
जिसको सज़ा मिली भी तो,
अपने महबूब को जलाने की ||

-------------------------------------------------------------------------------



दो बूँद समेठे बैठी हैं अपने आँचल में...
और लोग हैं की,उसमे ढूब जाने की बात करते हैं ||

-------------------------------------------------------------------------------


जिंदगी भर संभाले रखा,
तुझे इस जिस्म में...
ऐसा क्या मौत से दिल लगाया?
की चेहरा भी न दिखा सकी...

Friday, July 30, 2010

वक़्त


जो वक़्त की क़द्र न करे |
उसकी क़द्र वक़्त क्या करे ||

Sunday, July 25, 2010

कच्चे धागे


दो कदम पर ही साथ छुट गए,
कच्चे धागे थे ,सारे टूट गए|
जो निभा सके,वो चले आये,
बाकी सब सारे रूठ गए||

दिल वाले सारे जालिम थे,
घर बसाये,दिए जलाये,
और न जाने कितने सपने दिखाए|
फिर वक़्त आने पर,खुद ही उसको लूट गए||

समझ न आया की क्या करूँ?
हम तो हरियाली में भी ठूंठ गए|
खुद की हकीक़त से रूबरू हुए,
तो अश्कों के धारे फुट गए||

अब उदासी का क्या फायदा,
अब तो मौके भी हम से रूठ गए|
शायद वो आये थे मेरे मौके को भी मौका देने,
पर तब तक हम ही कहीं पीछे छुट गए||

कच्चे धागे थे शायद,टूट गए....टूट गए ...

Friday, July 16, 2010

तलाश


मंजिलो की भीड़ में बस राहों की तलाश हैं,
गले लगाये,हौंसला बढाए, ऐसी बाहों की तलाश हैं|
सब कुछ पाकर भी दिल में कुछ बैचैनी सी हैं,
दो पल सुकून दिला दे, बस ऐसी निगाहों की तलाश हैं||

ख्वाबों की रंगीन दुनिया में तो आसमान भी छु लूँ ,
बस इन ख्वाबों को हकीक़त बना दे, ऐसी दुआओं की तलाश हैं |
आशाओं के पंखों से जो उड़ना सिखा दे, ऐसी हवाओं की तलाश हैं|
इस "आज" से उस "कल" के अंश को हटा दे,ऐसी घटाओं की तलाश हैं|
मुझे तो बस दो पल सुकून दिला दे, ऐसी निगाहों की तलाश हैं||

इश्क का तो क़त्ल हुआ, बस गवाहों की तलाश हैं|
बोझिल होती आँखों में अब जीने की नहीं कोई आस हैं|
ऐ जिंदगी! तू किस मोड़ पर हैं आ खड़ी?
की अब जीने के लिए साँसों को भी नई साँसों की तलाश हैं||

धर्म, कर्म के इस बवंडर में, हर एक को, अपनी दिशाओं की तलाश हैं|
भूल गए सब रिश्ते नाते,बस आगे बढ़ने की प्यास हैं|
कौन अपना कौन पराया,सिर्फ लोभ की मिठास हैं|
हें जिंदगी! मुझे तो बस दो पल सुकून दिला दे,ऐसी निगाहों की तलाश हैं ||

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails