Tuesday, February 9, 2010

शुरुआत

आज आखिर वो बात हो ही गई,
नज़रों ही नज़रों में मुलाकात हो ही गई|
कुछ वो शरमाए,कुछ हम घबराए|
"मैं","आप"में दो बात हो ही गई||

सपने महके,बादल गरजे|
और न जाने कैसे बरसात हो ही गई||
बातों-बातों में जाने कब रात हो गई|
और यूँ उस नए रिश्तों की शुरुआत हो ही गई||

अपने-अपने रास्तें जाने का वक़्त आया,
तो दिल की बैचेनी से मुलाकात हो ही गई|
नज़रें मिली,मुस्कान छुटी तो,
बस कल फिर मिलने की बात हो ही गई .... ||

3 comments:

RaniVishal said...

Bahut payari sundar si dil ko bud budati rachana.....Badhai swikar kare!!
http://kavyamanjusha.blogspot.com/

Udan Tashtari said...

बहुत बेहतरीन!

रंजना said...

Waah...Pravaahmayi mugdhkari bahut hi sundar geet...

Related Posts with Thumbnails
 
Copyright 2009 AK's. Powered by Blogger Blogger Templates create by Deluxe Templates. WP by Masterplan